Thursday, 15 September 2016

चलो कही दूर चलते है।

चलो कही दूर चलते है।
जहाँ नदियां हो,
पहाड़ हो ,
चिड़ियों की चहचहाट हो ,
वहाँ चलते है।

चलो कही दूर चलते है।
जहाँ समुन्दर का किनारा हो ,
चांदनी रात हो ,
हलकी हलकी सी बारिश हो ,
वहाँ चलते है।

चलो इस मकड़जाल से भाग चलते है।
चलो कही दूर चलते है। 

Tuesday, 23 February 2016

मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।

मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।
हर दिन हमें देश भक्ति की नयी नयी समझ शिखा रही है।

दो सालो से विकाश की गति लगातार बढ़ा रही है।
लव जिहाद से चल के , घर वापसी के रस्ते कंडोम ला रही है।
मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।

सरकार सबका विकाश कर रही है ,सबकी बात कर रही है।
भाई देखो अबकी बार  गाय माँ भी रश्गुला खा रही है।
मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश कर रही है।

देल्ही पुलिस सैनिको के कपड़े फाड़ रही है, छात्रों पे लाठिया बरसाई जा रही है, 
आंदोलन की आड़ में हिंसा करने वालो की सुनवाई हो रही है।
मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।

देश के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय को आतंकवादियों का अड्डा बता रही है।
पढ़ने वाली लड़कियों  को  बेश्या और लड़को को कुकर्मी बता रही है।
मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।

जे ऍन यु आतंक फैला रही है , सरकार का विरोध कर रही है।
साढ़े चार हजार जे ऍन यु स्टूडेंट्स विरोध में है, फिर भी स्टूडेंट्स की पिटाई हो रही है।
देल्ही पुलिस ,आर्मी को भी पीछे छोर रही है।

मोदी जी की अगुआई में बी जे पी विकाश ला रही है।

Wednesday, 4 June 2014

Love you my poetry .......



ना कर खुद को बदलने की जिद ,

तू बस खुद को बताती जा ,
और मैं तुझे, तुझसे मिलाता जाऊ।

तू प्यार  करने के तरीके बताती जा,
और मै बस तुझे प्यार  करता जाऊ।

तू बस अपने फैसले बताती जा,
और मैं अपनी रजामंदी देता जाऊ।

तुझे बदल के पाया तो कहा पाया तुझे,
अगर तुझे, तुमसे मिला के न पाया,
तो फिर कहा पाया तुझे।

Wednesday, 23 April 2014

From the Old memories - Some lines for one of the best teacher of my life.

ठीक ठाक आप की किस विशेषता ने मुझे प्रभावित किया ,
यह कह पाना मुश्किल है मेरे लिए। 
इसलिए नहीं की एक चीज पे ऊँगली रखना दूसरी चीज की उपेछा करना हैं ,
बल्कि इसलिए की मैं समझ नहीं पा रहा था की क्या लिखू और क्या छोड़ू। 

Specially at the time  when emotions goes on high. Generally we become silent when our emotions reaches at its high level. But still I have written something for you although I trust you can not be explained in a poem not even in a novel.

विचारों की अच्छी है आप ,
आधुनिक भी है आप ,
पारम्परिक भी है आप. 
But  मुझे अच्छी लगती है आप,
क्योंकि दिल की बहुत अच्छी हैं आप। 

Laborious  भी है आप,
Punctual  भी है आप,
But  मुझे अच्छी लगती है आप,
क्यों की strict  काम,
और Lenient  ज्यादा है आप. 

Intelligent  भी है आप 
पढ़ाती भी अच्छी है आप ,
But  मुझे अच्छी लगती है आप ,
क्योकि बातो ही बातो में दिल तक पहुंच जाती है आप। 

मेरा दिल कहता है की ,
मेरे लिए मेरे अपनों में भी स्पेशल है आप ,
क्यों की सपनो कल्पनाओ और किताबो में पाये जाने वाले ,
एक आदर्श teacher के काफी करीब है आप.  

Sunday, 14 April 2013

शायद इसलिए हमें रोना आया.


हमने तो कई लोगो के साथ एक्सपेरिमेंट किया.
आज तुमने मेरे साथ कर दिया .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

फ़ोन तो हमने कभी किसी का नहीं उठाया.
बाते तो हमने भी बहुतों से करना बंद कर दिया
आज तुमने मेरा फ़ोन नहीं उठया,
मुझसे बात नहीं किया.
फिर क्यों, हमें रोना आया.

हर बात में हर बार हर किसी से झूट बोला,
तूने कमसे कम आज एक सच बोला .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

बचपन की दोस्ती बचपन में ही तोड़ दिया.
जिस रिश्ते को जब चाहा तब तोड़ दिया .
तूने तो आज तक साथ निभा दिया .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

तुझ सा कोई और पसंद ना आया .
तेरे सिवा किसी और पे दिल न आया .
तेरे खातिर खुद के नियमों को तोड़ दिया.
अच्छे और बुरे की समझ को मिटा दिया .
शायद इसी लिए हमें रोना आया .

तेरे लिए अपने आप को खो दिया
मेरा दिल और मेरा दिमाग भी अब मेरा न रहा
शायद इसलिए हमें रोना आया,
शायद इसलिए हमें रोना आया.

Friday, 22 March 2013

अभी पूरी सफ़र बाकि है चलने को और आप हमें अकेले कर गए.

हम ने जानना भी नहीं चाहा आपको ,और आप पे भरोसा कर गए.
आप हमारे दोस्त बन गए ,और हम आपके दोस्त हो गए.

अभी साथ चलना भी नहीं शुरू किये,                                   
और आप हमें अकेले कर गए.

फिर भी शुक्रिया आपकों आखिर आप इतना साथ जो दे गए ,
दोस्त को समझे बिना दोस्त से इतनी दोस्ती जो निभा गए.

अभी पूरी सफ़र बाकि है चलने को और आप हमें अकेले कर गए.
फिर भी शुक्रिया आप को आखिर कुछ अच्छे पल हमारे साथ जो जी गयें .

रास्ते की तकलीफों का अंदाजा नहीं हमें ,
पर आपके बिना एक पल भी चल पाने का भरोसा नहीं हमें .

फिर भी अब न कोईं दोस्त बनानी है हमें  ,ना किसी के साथ चलना है हमें
आप से बेहतर कोई और नहीं , बस इस भरोसे के साथ जीना है हमें .

फिर भी शुक्रिया आपकों आखिर आप इतना साथ जो दे गए ,
दोस्त को समझे बिना दोस्त से इतनी दोस्ती जो निभा गए.

Wednesday, 20 February 2013

तेरी याद आई ,तेरे जाने के बाद.

तुझसे लड़ता भी था ,तुझपे मरता भी था.
पर जताने की हिम्मत आई तेरे जाने के बाद.

तेरा ख्याल भी था तुझसे मोहब्बत भी थी ,
पर सच में ख्याल रखने आया तेरे जाने के बाद .

अच्छी तो थी तुम ,
पर तुझसा कोई दूजा नही पता चला तेरे जाने के बाद.

सपनो में जीता था,
पर हकीकत में जीना आया तेरे जाने के बाद.

यूं तो अकेले ही चलता था मै ,
पर अकेले चलना आया तेरे जाने के बाद .

इन्सान तो मै था जन्म से,
पर इंसानियत आई तेरे जाने के बाद.
तेरे जाने के बाद.