Sunday, 14 April 2013

शायद इसलिए हमें रोना आया.


हमने तो कई लोगो के साथ एक्सपेरिमेंट किया.
आज तुमने मेरे साथ कर दिया .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

फ़ोन तो हमने कभी किसी का नहीं उठाया.
बाते तो हमने भी बहुतों से करना बंद कर दिया
आज तुमने मेरा फ़ोन नहीं उठया,
मुझसे बात नहीं किया.
फिर क्यों, हमें रोना आया.

हर बात में हर बार हर किसी से झूट बोला,
तूने कमसे कम आज एक सच बोला .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

बचपन की दोस्ती बचपन में ही तोड़ दिया.
जिस रिश्ते को जब चाहा तब तोड़ दिया .
तूने तो आज तक साथ निभा दिया .
फिर क्यों, हमें रोना आया.

तुझ सा कोई और पसंद ना आया .
तेरे सिवा किसी और पे दिल न आया .
तेरे खातिर खुद के नियमों को तोड़ दिया.
अच्छे और बुरे की समझ को मिटा दिया .
शायद इसी लिए हमें रोना आया .

तेरे लिए अपने आप को खो दिया
मेरा दिल और मेरा दिमाग भी अब मेरा न रहा
शायद इसलिए हमें रोना आया,
शायद इसलिए हमें रोना आया.

Friday, 22 March 2013

अभी पूरी सफ़र बाकि है चलने को और आप हमें अकेले कर गए.

हम ने जानना भी नहीं चाहा आपको ,और आप पे भरोसा कर गए.
आप हमारे दोस्त बन गए ,और हम आपके दोस्त हो गए.

अभी साथ चलना भी नहीं शुरू किये,                                   
और आप हमें अकेले कर गए.

फिर भी शुक्रिया आपकों आखिर आप इतना साथ जो दे गए ,
दोस्त को समझे बिना दोस्त से इतनी दोस्ती जो निभा गए.

अभी पूरी सफ़र बाकि है चलने को और आप हमें अकेले कर गए.
फिर भी शुक्रिया आप को आखिर कुछ अच्छे पल हमारे साथ जो जी गयें .

रास्ते की तकलीफों का अंदाजा नहीं हमें ,
पर आपके बिना एक पल भी चल पाने का भरोसा नहीं हमें .

फिर भी अब न कोईं दोस्त बनानी है हमें  ,ना किसी के साथ चलना है हमें
आप से बेहतर कोई और नहीं , बस इस भरोसे के साथ जीना है हमें .

फिर भी शुक्रिया आपकों आखिर आप इतना साथ जो दे गए ,
दोस्त को समझे बिना दोस्त से इतनी दोस्ती जो निभा गए.

Wednesday, 20 February 2013

तेरी याद आई ,तेरे जाने के बाद.

तुझसे लड़ता भी था ,तुझपे मरता भी था.
पर जताने की हिम्मत आई तेरे जाने के बाद.

तेरा ख्याल भी था तुझसे मोहब्बत भी थी ,
पर सच में ख्याल रखने आया तेरे जाने के बाद .

अच्छी तो थी तुम ,
पर तुझसा कोई दूजा नही पता चला तेरे जाने के बाद.

सपनो में जीता था,
पर हकीकत में जीना आया तेरे जाने के बाद.

यूं तो अकेले ही चलता था मै ,
पर अकेले चलना आया तेरे जाने के बाद .

इन्सान तो मै था जन्म से,
पर इंसानियत आई तेरे जाने के बाद.
तेरे जाने के बाद.



Saturday, 9 February 2013

फिर से तेरी याद आई

मंजिल की तलाश में अपनी राह जा रहा था मै,
तभी एक आवाज आई.

चारो  तरफ देखा मै,
पर कुछ नजर ना आई.

इधर देखा, उधर देखा, बड़ी मसाकत कराई,
फिर जा के उस आवाज को उसकी पहचान से मिलाई.

दिल में बड़ी खुशी हुई,
आखिर जिद जो पुरी हुई.

फिर मंजिल की याद आई और मैंने कदम आगे बढाई,
पर आगे कोई राह नजर ना आई.
कोई राह नजर ना आई.

बड़ी परेशानी आई,
बिन राह मंजिल पाने की नौबत आई.

मंजिल की चाह में चल रहा हू मै,
नई राह बना रहा हू मै,
अपनी राह को मंजिल से मिलाने की कोशिश कर रहा हू मै .